सारण मे खैरा पुलिस ने शराब की खेप को किया बरामद
—–
खैरा (सारण)
खैरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर गोपालगंज तमकुही की तरफ से आ रही बड़ी कंटेनर को पीछा करते हुए खोदाइबाग़ मे कंटेनर को पकड़ा लिया । ड्राईवर, खलासी एव अन्य एक को गाडी के साथ पुलिस ने मौके से हिरासत मे ले लिया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑफिसर चॉइस ब्लू की 256 कार्टून शराब बरामद हुई। जिसमें 750 मिली की बोत्तल की 50 कार्टून , 375 मिली की 103 कार्टून एव 180 मिली की 103 कार्टून है।
बताते चले की हाल ही मे एक मशरक मे भी डितरजेंट की बोरी से ढकी सैकड़ो कार्टून की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की थी ।इसके अलावे भी पुर्व मे जिले के डोरीगंज, सोनपुर ,मांझी ,अमनौर ,बनियापुर सहित कई क्षेत्रों मे शराब की खेप बरामद हो चुकी है ।लगतार बरामदगी से ये साबित हो रहा है की शराब बन्दी के बाद भी जिले मे पुलिस दबिस रहते धंधे बाज शराब की तस्करी अन्य प्रदेशों से बदस्तूर जारी रखे है ।





Recent Comments