हाडौती में किसानों और फसलों की हो रही है बेक्रदी- धारीवाल
कृषि मंत्री किसानों की बर्बाद कर उडा रहे है मजाक
फ़िरोज़ खान
कोटा 5 जून। हाडौती प्रदेश का लहसुन उत्पादन में अग्रणी क्षेत्र है लेकिन बीजेपी सरकार में न सिर्फ किसानों की बेक्रदी हो रही है बल्कि किसानों की खून पसीने की कमाई उनकी फसलों की भी यह सरकार बेक्रदी कर रही है, और राज्य के कृषि मंत्री किसानों की बर्बादी का मजाक उडाते हुए यह कह रहे है कि लहसुन की बुआई के लिए हमने किसानो को नहीं कहां ऐसा बेतूका बयान देने वालें कृषि मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, यह आरोप लगाया है पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने । पूर्व मंत्री धारीवाल ने बयान जारी कर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि लहसुन की बंपर आवाक होने के बावजूद किसानों लहसुन को मंडीयो में मिल रहे कम दामों के चलते इधर उधर रखना पड रहा है ओर कईयों की लहसुन की बेहतरीन फसल खराब भी होने लगी है। पूर्व मंत्री सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार एक ओर से एग्रोटेक मीट जेसे आयोजन करके करौडो बर्बाद कर रही है, वही किसानों को लहसुन के वाजिब समर्थन मूल्य के लिए किसान तरस रहा है।
किसी भी फसल का नही मिल रहा है उचित दाम
कांग्रेस सरकार के वक्त किसानों को गेहूॅ , सरसों सहित अन्य फसलों पर उचित समर्थन मूर्ल्य के साथ बौनस भी दिया जाता था लेकिन इस सरकार ने किसानों को बौनस तो दूर उचित समर्थन मूल्य के लिए भी तरसा दिया है। पूर्व मंत्री ने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए किसानो के हक लडाई सडक से संसद तक लडने की चेतावनी दी।
कहॉ है कृषिमंत्री का शपथ पत्र
हाडौती के किसानो के साथ साथ प्रदेशभर में बीते तीन सालों में बर्बादी के बाद खुदकुशियां की उस पर भी कृषिमंत्री ने दावा करते हुए कहा था कि किसी भी किसान ने आत्महत्या नही की है मै उसका शपथ पत्र पेश कर सकता हूॅ अब एक बार फिर हाडौती का नौजवान किसान बर्बादी की चोट से मौत का ग्रास बन गया ओर कृषिमंत्री का ऐसा बेतूका बयान कि हमने नही कहा था किसानो को लहसुन की बुआई करने को यह बयान बेहद शर्मनाक है, कृषिमंत्री को इस्तीफा देकर प्रदेश के किसानों से माफी मांगनी चाहिए।




Recent Comments