सारण :बीडीओ ने ग्राम कचहरी के सरपंच और सचिव के साथ किया बैठक
#सुरभि तिवारी की रिपोर्ट
तरैया।07.02.2018
प्रखण्ड कार्यालय परिसर में बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने ग्राम कचहरी के सरपंच और सचिव के साथ बैठक किया।बीडीओ ने बताया कि सरपंच और सचिव के आपसी ताल-मेल से ही ग्राम कचहरी का सफल संचालन सम्भव है।ज्ञातव्य हो कि कुछ सचिवों ने अपने ही सरपंच पर भौतिक संसाधनो की खरीदारी पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था।जिस पर बीडीओ ने ग्राम कचहरी के सचिव और सरपंच के बीच आपसी सहमति बनाकर उनके बीच ताल-मेल कराया।और आपसी सहमति बनकर ग्राम कचहरी में न्याय करने का पाठ पढ़ाया।उक्त मौके पर सरपंच नितेश सिंह, उपेन्द्र सिंह, बिगन राय, उमेश सिंह,सुनील तिवारी,राजू सिंह, संतोष गुप्ता मौजूद आदि थे।