अंता : घरों से कचरा उठाएगी नगर पालिका
उस्मान खान
अंता 5 जुलाई -अंता कस्बे में कस्बेवासियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए घर घर जाकर नगर पालिका द्वारा कचरा एकत्रित करने को लेकर ठोस कदम  उठाया गया हे ।पालिका द्वारा  इस काम के लिए चार टेंपो   खरीदकर मंगलवार से विधिवत रूप से पालिका अध्यक्ष कृष्णा मेहरा द्वारा इन टेम्पो को हरी झंडी दिखाकर कस्बे के मोहल्ले में कचरा एकत्रित करने को लेकर रवाना कर दिया गया है यह टेंपो रोज सुबह 6:00 बजे से कस्बे के सभी वार्डों में घूमकर घरों से कचरा एकत्रित करेंगे इन टेंपो को रवाना करने के दौरान पार्षदों संदीप शर्मा पार्षद लक्ष्मण सुमन पार्षद वसीम खान पार्षद मुर्तजा अंसारी पार्षद नरेंदर सैनी वहीद अब्बासी सहीत पालिका कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे