सारण :​अलटो व बाइक के टक्कर में माता पुत्र जख्मी
#राजू सिंह की रिपोर्ट 
बनियापुर (सारण) 
सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मानोपाली-मशरख मुख्य मार्ग पर गुरुवार को अलटो व बाइक के टक्कर में माता व पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जहां वाहन चालक लावारिस स्थिति में वाहन छोड़ फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है। तथा जख्मी को अस्पताल भेज दिया गया।
                          घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त दोनों गाड़ी विपरीत दिशा में जा रही थी कि तेज गति से आ रही अलटो चालक अनियंत्रित हो कर बाइक में ठोकर मार दी। जिससे सिवान जिला के मदारपुर गांव निवासी रीता देवी व पुत्र गोलू कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिस घटना के बाद अलटो गाड़ी के चालक लावारिस स्थिति में वाहन छोड़ फरार हो गया। जहां स्थानीय लोगों ने जख्मी माता और पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया। तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने वाहन को जप्त कर चालक की तलाश कर रही है।