मझौलिया पश्चिम चम्पारण :-  चम्पारण शतावदी के मौके पर स्वतंत्रता सेनानी पंडित शिवनाथ तिवारी को किया गया सम्मानित 

दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:- मझौलिया प्रखण्ड के भरवलिया मे चम्पारण शतावदी के मौके पर जदयू राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डा.एन.एन.शाही व पूर्व विधायक मनोरमा प्रसाद  स्वतंत्रता सेनानी पंडित शिवनाथ तिवारी को उनके पैतृक गांव भरवलिया पहुँचकर शाल ओढ़ाकर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया|इस मौके पर डा.शाही ने कहा की चम्पारण की धरती ही अंग्रेजो के खिलाफ बिगुल फूंक देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी|इस मौके पर नन्दकिशोर चौधरी,अरुण कुमार,शिक्षक नर्रवोदय ठाकुर,डा.हृदयानरायण,म.बच्चा बाबू,म.जावेद,फुलेना शुक्ल देहाती,अली अशगर,राजन कुमार सहित सैकड़ो की संख्या मे महागठबंधन के कार्यकता मौजूद रहे।