भीलवाड़ा:मदरसों के आधुनिकरण के लिये कल दिये जायेंगे सहायता राशि के चेक
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 29 जून। राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा जिले में 67 मदरसे संचालित हैं। जिनमे से 6 मदरसों को राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री आधुनिकरण योजना के तहत 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जायेगी।
मदरसा बोर्ड के जिला संयोजक इमरान काजी ने बताया की मदरसो के आधुनिककरण के लिए दी जा रही सहायता राशि के कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर जी अग्रवाल,राजस्थान मदरसा बोर्ड के सदस्य व भीलवाड़ा प्रभारी अफसान अहमद साहब चिस्ती व फैय्याज खान साहब सदस्य राजस्थान मदरसा बोर्ड उपस्थित रहेगे। यह कार्यक्रम मदरसा इस्लामिया उ.प्रा.विद्यालय आर.के कोलोनी मे कल होगा।




Recent Comments