बैटरी फटने से युवक झुलसा,इलाहाबाद रेफर

ए.के.केशकर धाता(यू.पी) : खखरेडू थाने के हरदासपुर सराफन गांव में बैटरा फटने से 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित को परिजन उपचार के लिए इलाहाबाद स्थित अस्पताल लेकर गए हैं। हरदासपुर सराफन गांव निवासी विनोद ¨सह (35) शनिवार रात घर में इनवर्टर का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान शार्ट-सर्किट की वजह से तेज आवाज के साथ बैटरा फट गया। घर में मौजूद सदस्य आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। देखा कि उक्त युवक बुरी तरह से झुलस चुका है। गंभीर हालत में पीड़ित को निजी साधन से परिजन इलाहाबाद स्थित अस्पताल गए हैं। बताते हैं पीड़ित युवक की आंखों में गंभीर चोट आई है।