
एमएलसी एवं पूर्व विधायक ने फीता काट क्लिनिक का किया उद्धघाटन
दैनिक खोज खबर.जमुई। ज़िला मुख्यालय शहर स्थित जैन धर्मशाला के नजदीक रामचंद्र सिंह मार्केट में मल्टीस्पेशलिटी होमियों हीलर्स क्लीनिक का विधिवत उद्धघाटन किया गया। सोमवार को एम एल सी अजय कुमार सिंह,पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह, पूर्व जिलापार्षद कुमारी श्यामा पांडेय समेत अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका विधिवत उद्धघाटन किया गया। जिले में होमियोपैथिक पद्धति से ईलाज के लिए नए क्लिनिक के खुलने से लोगों में लोगों को नई सौगात मिली हैं, जिससे ईलाज के लिए सहूलियत मिलेगी। मुख्य अतिथि एमएलसी अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बहुत सारे एलोपैथी के डॉक्टर मौजूद हैं, जो लोगों का उपचार कर रहे हैं। लेकिन कई बार अंग्रेजी दवाओं का दुष्प्रभाव भी देखने को मिला है, जबकि होम्योपैथी में इलाज कराना काफी सुरक्षित और कारगर है और इसका कोई दुष्परिणाम भी नहीं होता है। वहीं इस क्लीनिक के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. सत्यम कुमार और डॉ. आकांक्षा कुमारी ने बताया कि हमनें पढ़ाई के दौरान ही अपने गृह जिले वासियों की सेवा करने का लक्ष्य रखा जिसका परिणाम है कि आज इस क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है और अपने जिले के लोगों की सेवा कर हमें काफी खुशी महसूस होगी। हमारे यहां त्वचा संबंधी, सिरदर्द,माइग्रेन, बच्चों के भूख,स्त्री रोग एवं अन्य कई तरह की समस्याओं का इलाज काफी कम कीमत पे किया जाता है। वही इस अवसर पे जिले के पत्रकार बंधु सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।




Recent Comments