एकमा (सारण)। सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में बुधवार को नौवें दिन भी अपनी मांगों के समर्थन में सभी डाटा इंट्री ऑपरेटर संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी रही। जिसके चलते मरीजों का काउंटर पर निबंधन कार्य ठप रहा।
इस दौरान रोगियों को घंटो लाइन में खड़े होकर परेशानी उठानी पड़ी। वहीं प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. साजन कुमार द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था करके सादे कागज पर निबंधन पर्ची बनाकर मरीजों को सहुलियत पहुंचाने का प्रयास किया गया।