समस्तीपुर:एसपी ने दी हिदायत, कहा-पुलिस क्षेत्र में करें गश्ती

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
समस्तीपुर
समस्तीपुर जिले में लगातार हो रहीं आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिये एसपी दीपक रंजन ने सभी अधिकारियों को थाना छोड़ क्षेत्र में गश्ती करने का सख्त निर्देश दिया है।मिली जानकारी के अनुसार ताबड़तोड़ हो रही घटना को गंभीरता से लेते हुये एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया कि दिन व रात में केवल ओडी अफसर ही थाना पर रहेंगे। इसके अलावे सभी पुलिस अधिकारी एवं जवान थाना क्षेत्र में तैनात रहेंगे।इस दौरान किसी भी तरह के संदिग्ध के मिलने पर तत्काल उसकी जांच सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।इधर एसपी के सख्ती बरतने के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस भ्रमणशील हो गयी है।तेज बाइक व ट्रिपल लोडिंग पर नजर खासकर अधिक स्पीड वाली बाइक पर ट्रिपल लोडिंग कर चलने वाले किशोर एवं युवाओं की सख्ती से जांच करने का भी आदेश दिया गया है। साथ ही बिना लाईसेंस के बाइक चलाने वाले की बाइक जब्त करने बाइक वाले पर कारवाई करने आदि का निर्देश दिया गया है।तथा साथ ही संदिग्धों पर नजर क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारी संदिग्ध की निगरानी करेंगे। साथ ही हाल के दिनों में जेल से बाहर आये अपराधियों की गतिविधियों पर भी निगरानी करने का आदेश दिया गया है। इस दौरान इन अपराधियों से मिलने वाले लोगों पर भी पुलिस निगरानी कर रही है।