सिवान :उधार पैसा मांगने पर बच्चों के अपहरण करने की धमकी
#एसपी को आवेदन देकर जान-माल की लगायी गुहार
#परवेज अख्तर /सिवान
सीवान :
नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी स्व राम महम्मद का पुत्र डॉ औरंगजेब ने एसपी नवीन चंद्र झा को आवेदन देकर अपने परिवार एवं बच्चों की सुरक्षा के लिये जान-माल की गुहार लगाया है. आवेदन में पीड़ित युवक औरंगजेब ने कहा है कि नया किला माली टोला निवासी स्व आस महम्मद के पुत्र मो आजाद को कर्ज के रूप में 3 लाख 40 हजार रूपया कर्ज के रूप में कुछ दिन पहले दिया था. जिसमें मैने कुछ नगद और चेक के माध्यम से आजाद को रूपया दिया था. जब अपने पैसे को मांगने जाता हूं तो आजाद द्वारा मुझे बार-बार गाली दिया जाता है. साथ ही नहीं मानने पर मुझे गाली-गलौज करते हुये गोली भी मारने की धमकी देते हुये बच्चों के अपरहण कर लेने की धमकी देता है. आवेदन में औरंगजेब ने कहा है कि मेरे पुत्र एवं पुत्रियां केंद्रीय विद्यालय के छात्र है. वहीं आजाद एक दबंग प्रवृति का युवक है. क्योकि उसका एक भाई फिरोज साईबर क्राइम के अपराध में दिल्ली के जेल में बंद है. आवेदन में यह भी कहा है कि आजाद का संबंध शातीर अपराधी जेल में बंद मो अजहरूद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां से हो गया है. उसी के संरक्षण में शराब, हथियार एवं रियल स्टेट का धंधा भी कर रहा है. इसी के चलते मेरे मन में भय व्याप्त है कि आजाद कभी भी किसी घटना को अंजाम दे सकता है. पीड़ित औरंगजेब आवेदन की कॉपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोकायुक्त, गृह विभाग, आईजी को भी पत्र भेजकर अपने जान-माल की गुहार लगाने एवं उचित कार्रवायी करने की मांग की है. जिससे की पीड़ित परिवार की रक्षा हो सके.




Recent Comments