मुहल्ले में आर्केस्ट्रा संचालन को लेकर हुई मारपीट में पति पत्नी जख्मी
—–
राजू सिंह की रिपोर्ट
—-
बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के चेतन छपरा मोड़ वाले मुहल्ले में आर्केस्ट्रा संचालन को लेकर हुई मारपीट में पति पत्नी जख्मी हो गये। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। जिसमें पीड़ित द्वारा आर्केस्ट्रा संचालक के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई है। जिस दर्ज शिकायत में बताया गया है कि पीड़ित शास्त्री प्रसाद के घर के बगल में एक आर्केस्ट्रा पार्टी खोली गई है। जिसका विरोध मुहल्ला वासियों ने पहले ही की थी। लेकिन पुलिस के द्वारा इस पर हस्तक्षेप नहीं किया गया। जिसका परिणाम हुआ कि आये दिन इस मुहल्ले में असमाजिक तत्वों की आवागमन बढ गई। तथा इसी शिकायत पर आर्केस्ट्रा वाले परोस के घर में घुस मारपीट करने लगे। जिसमें मारपीट कर पति और पत्नी दोनों जख्मी हो गए। इसको लेकर पीड़ित परिवार आर्केस्ट्रा संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिस दिये गये शिकायत की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।




Recent Comments