दुबई में “भोजपुरिया समाज” द्वारा धुमधाम से मनाया गया नववर्ष का जश्न

दुबई : (दिनाक ०१/०१/२०२०) दुबई क्रीक पार्क में “भोजपुरिया समाज” द्वारा धुमधाम से नववर्ष का जश्न मनाया गया, साथ ही पिकनिक पार्टी का आयोजन कर इसका आनंद उठाया भोजपुरी भाषी लोगो ने।

दुबई क्रीक पार्क में “भोजपुरिया समाज” ने यू.पी स्टार रेस्टोरेंट से स्वादिष्ट भोजन तैयार करा कर मँगाया और जाकर “यू.पी स्टार रेस्टोरेंट” के व्यंजनो का लुफ्त उठाया साथ ही एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं भी दी ।

“भोजपुरिया समाज” के बच्चों में भी नववर्ष के मौके पर काफी उत्साह देखने को मिला इस दौरान बच्चों ने सवाल जवाब का खेल का आयोजन किया जिसमें “भोजपुरिया समाज” सभी युवा व बुज़ुर्गों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

“भोजपुरिया समाज दुबई” द्वारा आयोजित पिकनिक पार्टी में पँहुचने वाले प्रमुख लोगो में हेमंत सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद सिंह, विजय ओझा, सत्येन्द्र तिवारी, मुरलीधर पांडे, संजय मिश्रा, प्रवीन सिंह, मंटू सिंह, पंकज कुमार भोजपुरिया, अमित त्रिवेदी, डाक्टर जाहीद भाई, दीनानाथ जी, बिनोद जी, रामानुज पांडे, मनोज सिंह, संजय चौधरी इत्यादी सौकडो भोजपुरी भाषी लोगो ने मिलकर अंग्रेज़ी नववर्ष के स्वागत व पिकनिक पार्टी मनाया।