चकभारो पंचायत के लगमा गांव के तीन वार्डों के लाभुकों ने कहा हमें दुसरे डीलर से करें टेग
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट –
अनुमंडल मुख्यालय पर चकभारो पंचायत के तीन वार्डों के दो दर्जनों से अधिक लाभुको ने बुधवार को डीलर के द्वारा राशन व किरासन नहीं देने का आरोप लगाते हुये डीलर के विरूद्ध जमकर प्रदर्शन किया।
इस संबंध में लाभुकों ने एक हस्ताक्षरित आवेदन एसडीओ को देकर उचित न्याय देने की माँग किया गया है।
प्रदर्शन कर रहे चकभारो पंचायत के लगमा वार्ड नं. 11, 12 एवं 13 के लाभुक मो मतीउर रहमान, मो मेराज आलम, मो सब्बीर, प्रवेश मेहता, राजकुमार साह, पंकज कुमार, प्रमोद राम, लिलसागर मेहता, ललन कुमार, जयप्रकाश सिंह, दिनेश मेहता, मुनी देवी, कुदंन देवी, पारो देवी, मंजूला देवी, मसो लालो देवी, पूनिया देवी, नंदनी देवी सहित अन्य लाभुको का कहना था कि हमलोगों का डीलर मो सफी साकिब है। इसके द्वारा राशन व किरासन के लिए हमलोगों को बार-बार दौड़ाया जाता है। समय पर राशन व किरासन नहीं दिया जाता है। इसके अलावे हमलोगों को 4 किलोमीटर की दूरी तय कर इसके यहां जाना-आना पड़ता है। 
वहीं लाभुको ने एसडीओ से मांग करते हुए कहा कि लाभुको की परेशानी को देखते हुए गांव के ही डीलर मुसहरू राम को आवंटन देते हुए इसी के यहां हमलोगों का राशन व किरासन का उठाव सुनिश्चित करा दिया जाए। इनलोगों का कहना था कि वह गांव का हैं और समय पर सब खाद्धान देता है।
 इस संबंध में एसडीओ सुमन प्रसाद साह से पुछे जाने पर बताया कि दिये गये आवेदन के आलोक में जांच के बाद कोई उचित कार्यवाही की जायेगी।