

मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय नपं क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 का निवासी लालबाबू प्रसाद का इंजिनियर पुत्र रोहित कुमार को बीपीएससी में सफलता मिली हैं। नपं वासी लालबाबु प्रसाद ने बताया कि रोहित ने बीपीएससी 67वीं में 33वा रैंक हासिल कर एसडीएम बनने की राह पर हैं। इसको लेकर घर के माहौल में खुशी की लहर है। ग्रामीण परिवेश में पढ़े रोहित की सफलता की ख़बर पर किसान दंपति खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। रोहित कुमार वर्तमान में बंदूक फैक्ट्री इच्छापुर पश्चिम बंगाल में कार्यरत हैं। छह भाई बहनों में पिता के इकलौते पुत्र रोहित कुमार पांचवे संतान हैं और रोहित की शादी 2018 में हो चुकी हैं और उसे अब एक ढ़ाई साल की पुत्री भी हैं। लेकिन उन्होंने ऑफिसर बनने की जुनून नहीं छोड़ी और नौकरी के साथ ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तयारी में भी लगे रहें।रोहित कुमार की प्रारंभिक शिक्षा गांव में कन्या मध्यविद्यालय मोहन बगान व मिडिल स्कूल मेहता गाछी से हुई थी। मैट्रिक की उच्च विद्यालय मढ़ौरा और इंटर की पढ़ाई राजेंद्र कॉलेज छपरा से पूरी की थी। इंटर के बाद गुलजारबाग पटना पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा कर नौकरी पर चला गया था। इसी दौरान रोहित ने नालंदा खुला विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल कर सिविल सर्विसेस परीक्षा की तैयारी में थे। दूसरे प्रयास में रोहित को बीपीएससी परीक्षा में सफलता मिली है।




Recent Comments