बून्दी: राठौर तेली समाज ने किया नवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारियों का किया सम्मान
समाज की प्रतिभा को निखारने की जरूरत है- महावीर मोदी
अंचल राठौड़ 
बून्दी 29 मई। राठौर तेली समाज जिला बून्दी जिलाध्यक्ष युवराज राठौर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का सम्मान किया।
                      राठौर तेली समाज बून्दी जिला उपाध्यक्ष नियाल सालीवाल ने बताया कि राठौर तेली समाज जिला बून्दी के सम्मान समारोह में नगर परिषद बून्दी सभापति व भाजपा नवनियुक्त जिला महामन्त्री महावीर मोदी, जिला उपाध्यक्ष पवन बैरागी, जिला मन्त्री सुश्री मधुबाला साहू , जिला कार्यकारणी सदस्य बाबू लाल राठौर, दूर संचार सलाहकार समिति सदस्य अंचल राठौर एडवोकेट, भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का मालाएं पहनाकर साफा बन्धवाकर सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में नगर परिषद सभापति व नवनियुक्त भाजपा जिला महामन्त्री महावीर मोदी ने कहा समाज की प्रतिभा को निखारने की जरूरत है वही भावी पीढ़ी का निर्माण करेंगें। मोदी सरकार की नई पहल लाखों स्टूडेंट्स को प्राइवेट और सरकारी नोकरी मिलेगी केंद्र ऐसा सिस्टम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आपका समाज केंद्र व  राजस्थान सरकार की योजनाओं का लाभ उठाये जब भी हमारी आवश्यकता महसूस करे हम आपके समाज हर तबके की मदद के लिए तैयार है। उपभोक्ता भण्डार सहकारी समिति अध्य्क्ष व भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष पवन बैरागी ने कहा की मेरा बचपन से अभी तक आपके समाज के साथ जुड़ा हुआ हूँ आपका हर क्षेत्र में कभी हार नही मानने वाला समाज है। जिला मन्त्री सुश्री मधुबाला साहू ने कहा कि देश सेवा में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है इसके लिए जब भी समाज के कार्यक्रम हो तब घर से बेटी, बहिन, पत्नि, माता में से किसी को साथ जरूर लाये ताकि हमारे समाज नई जागृति आएगी।
जिला कार्यकारणी सदस्य बाबूलाल राठौर ने कहा हमारा समाज राजनिति क्षेत्र में अग्रसर हो। भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक बने आगे आने वाले समय में देश में कोई निरक्षर नही रहेगा उस कड़ी में हम भी
 उनसे आगे बड़े। समाज की व्याप्त बुराइयों को त्याग करे आपका समाज मेहनत लग्न से कार्य करता है जिसे दूसरे समाज भी सीख ले रहे है। मेरा जीवन तेली पाडे में बिता है रोज आपसे सीखने को मिलता है।। दूर संचार सलाहकार समिति सदस्य अंचल राठौर एडवोकेट कहा कि देश के नवनिर्माण में युवा अपना समय लक्ष्य की और लगाये। देश में हमारे समाज युवा मेहनत की कमाई में विश्वास रखता है। समाज का युवा देश में हेलमेट बेच लोगों की जान बचाने में सार्थक सिद्ध हुआ है। राठौर तेली समाज जिला अध्यक्ष युवराज राठौर व राठौर तेली छात्रावास अध्यक्ष गणेश नेणावां ने नवनियुक्त भाजपा जिला पदधिकारियों का आभार जताया है साथ ही नवनियुक्त जिला महामन्त्री महावीर मोदी व  भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के प्रयास से राठौर तेली छात्रावास में विधायक अशोक डोगरा ने मय मोटर बोरिंग लगवाया, शोचालय बनवाये  व विधायक अशोक डोगरा ने छात्रावास में सभाभवन के लिए 5 लाख की राशि की अनुशंषा की है। नगर परिषद की और से नाला निर्माण चल रहा है जो हमारे समाज के लिए बहुत बडी उपलब्धि है। सम्मान समारोह में जिला पदाधिकारियों स्वागत करने में समाज के गोपाल लाल अजमेरा, तरुण राठौर, कन्हेया लाल राठौर, एन. के. राठौर, मोहन चौधरी, रामस्वरूप राठौर, शंकर राठौर, शम्भु राठौर, रमेश राठौर, रामबाबू राठौर, गायत्री राठौर, लोकेश् राठौर, शम्भु साहू आदि मालाएं पहनाकर साफे बंधवाकर जोशिला स्वागत किया। समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती की तस्वीर पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।