नगरा में आगलगी से गेहूँ की फसल जल कर हुआ खाक
——
विकास कु की रिपोर्ट 
——-
नगरा।सारण 
 नगरा बाजार समीप कादीपुर गांव में मंगलवार की दोपहर आगलगी से 15 कट्टा गेंहू का फसल जल कर राख हो गया। उक्त गांव के मो तूफानी, ललन महतो, नंदलाल प्रसाद का जलने में शामिल है। प्राप्त की जानकारी के अनुसार किसी ने बीड़ी व सिगरेट पी कर फेंक दिया। और बारी से बारी जल कर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने पम्पिंग सेट चला कर आग बुझाया। मौके पर सीओ अरविंद प्रसाद सिंह, एसआई नंदलाल प्रसाद पहुँच कर लाभुकों की आगे की कार्रवाई की बात कही।