फ्लैग मार्च व गस्ती के बीच वार्ड नं 9 रहा सबसे गर्म
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती
15 सदस्यीय सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत में मतदान के अंतिम दिन यानि शनिवार को रात भर विभिन्न प्रत्याशीयों के द्वारा लुभाने व रिझाने का कार्य चलता रहा। वही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत पुलिस बल के साथ देर शाम से ही विभिन्न बुथों का फ्लैग मार्च कर जायजा लेते रहें। वही इस नगर पंचायत के सबसे हॉट सीट में गिनती आने वाले वार्ड नं नौ में जमकर अफवाहों व नौक-झौंक की खबर मिलती रहीं।हलांकि बख्तियारपुर पुलिस समय समय पर उस वार्ड का निरक्षण करती रही। कयामत की रात कहें जानें वाले मतदान के अंतिम रात कहीं से रूपये बांटने के तो कहीं से अन्य माध्यमों से मतदाताओं को लुभाने का खबर आता रहा। सभी वार्डों के प्रत्याशी व उनके समर्थक रात भर वोटर को सजेगने का काम किया। वही वार्ड नं तेहर के रंगिनिया मुसहरी में सुबह करीब तीन बजे के आसपास मोटरसाईकिल सवार के धुसने की खबर पर दो प्रत्याशीयों के समर्थकों के बीच हल्की नौक-झौंक भी हुआ लेकिन मामला शांत हो गया। वही अंतिम रात एक प्रत्याशी दुसरे को समर्थन देने की बात भी उड़ती रही। कुल मिला कर रात भर प्रत्याशी मैंदान में डटे रहें