अखण्ड अष्टयाम को ले कलश यात्रा-
#”””””””””””””””””””’’'”””””””””””””””””#

डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
गड़खा के टहलटोला गांव में सोमवार को राधे कृष्णा मंदिर के स्थापना वार्षिक उत्सव पर अखण्ड अष्टयाम के भव्य कलश यात्रा सन्त श्रीधर बाबा के परम् प्रिय शिष्य मुरारी स्वामी के नेतृत्व में निकली गई, जिसमे सैकड़ो महिला और पुरुष हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ जय श्री राम, हर हर महादेव के जयकारे लगाते यज्ञ स्थल से चल कर जिल्काबाद, मठिया, रसलपुरा,चिरांद आदि गांवो से होते हुए डोरीगंज घाट गंगा तट पहुँची। जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी श्रद्धालुओं के कलश गंगा जल भरवाया।
उसके बाद पुनः मंदिर परिसर में पहुँची जहाँ अखण्ड अष्टयाम के विधिविधान से शूरू हुई। 24 घण्टा के अखण्ड अष्टयाम प्रारम्भ हुई।
मौके पर मुखिया उपेंद्र प्रसाद ,बीडीसी बच्चा राय, बिरेन्द्र प्रसाद चंचल, मुन्ना भाई, सच्चा प्रसाद, चंदेश्वर राय, कुणाल मुखिया,बुधन राय,प्रेमधर राय, साधु डुगरण राय,भीष्म राय व अन्य थे।