सारण :बच्चों के शिक्षा स्तर के सुधार में कारगर कदम है विधालय:विधायक


#रिपोर्ट -सुरभि तिवारी /तरैया :बच्चों के शिक्षा स्तर के सुधार में कारगर कदम है विधालय , उक्त बातें बुधवार को विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने रामबाग में किड्जू प्ले विद्यालय के उदघाटन में कही।विधायक ने कहा कि हमारे क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों का खुलना हमारे क्षेत्र के विकास का माध्यम बनेंगे।डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बच्चों में आज संस्कार डालने की जरूरत है।जो एक अच्छे विद्यालय ही दे सकता है।गाँव की तस्वीर बदलेगी तभी शहरों का तस्वीर बदलेगा।जदयू नेता संतोष महतो ने कहा कि विद्यालय ही बच्चों को संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दोनों देता है।ग्रामीण क्षेत्रो में आज भी 70 % महादलित निरक्षर है।जब हम इन्हें शिक्षा की प्रेरणा देकर शिंक्षित करेंगे।तब ही हमारे राज्य और देश का विकास होगा।इसलिए क्षेत्र में विद्यालय अधिक रहेंगे तो क्षेत्र का विकास होगा।उक्त मौके पर ठाकुर संजय संजय सिंह,शत्रुध्न सिंह, देवकुमार सिंह,संगीता सिंह, मनन सिंह, अम्बिका राय, हरेन्द्र महतो अन्य थे।