साक्षरता मिशन के प्रेरकों में खुशी की लहर
राकेश फौजदार 
भरतपुर 1 अप्रेल। भारत साक्षरता मिशन के तहत प्रदेश में लगाए गए 17 हजार प्रेरकों के ऊपर से छह माह के लिए नौकरी का संकट टल गया। बताया गया कि प्रेरकों का अनुबंध छह माह के लिए बढ़ा दिया गया। गोरतलब है कि प्रेरकों से पांच साल पहले अनुबंध किया गया था। यह अनुबंध खत्म होने के बाद प्रेरकों में नौकरी छूटने को लेकर चिंता व्याप्त हो गई थी। प्रेरकों को 2500 रुपए मासिक मानदेय पर रखा हुआ था।