कांग्रेसजनों ने मनाई चाचा नेहरू की पुण्यतिथि
फ़िरोज़ खान
बारां 27 मई। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने आज नेहरू पार्क सब्जीमंडी बारां में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा कांग्रेस के जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया।
कांग्रेस के जिला महामंत्री कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का देहावसान 27 मई 1964 को हुआ था। कांग्रेसजनों द्वारा उनकी पुण्यतिथी पर सब्जीमंडी स्थित नेहरू पार्क पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात जिला कार्यालय पर विचारगोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्वा से याद किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि इंसान के कार्य उसको कभी मरने नही देते, इतिहास के पन्नों में दर्ज कई महानायक जो आज भी हमारे द्वारा याद किए जाते है वह उनके कार्य, बलिदान के कारण ही याद किए जाते है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय में भी ऐसे कई लोग थे जो आज भी हमारी यादों में बसे हुए है उनमें से पंडित जवाहरलाल नेहरू भी प्रमुख है। भाया ने कहा कि पंडित नेहरूजी का जन्म 14 नवम्बर 1989 को इलाहबाद में हुआ था तथा उन्होनें 6 बार कांग्रेस अध्यक्ष पद को सुशोभित किया एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भी रहे। पंडित नेहरू के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देष की अर्थव्यवस्था को सुचारू करना उनके मुख्य उद्वेश्य रहे।
कैलाश जैन ने बताया कि पंडित नेहरूजी की पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पाजंलि सभा में सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश पांचाल, शिक्षक प्रकोष्ठ के रामस्वरूप धारीवाल, सेवादल के अशरफ देशवाली, अद्र्वघुमंतु प्रकोष्ठ के सुरेश भाण्ड, जिला प्रवक्ता अजय दायमा, पार्षद नियाज मोहम्मद, हेमराज बैरवा, गौरव शर्मा, अखलाक अंसारी, शिवशंकर यादव, हरिराज सिंह गुर्जर, जगदीश सदस्य सहकारी समिति छत्रपुरा, कौशल यादव, यूथ नगर अध्यक्ष पीयूष गर्ग, रविनन्दन बैरवा, विजयदीप नागर सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Recent Comments