सिवान :जेपी चौक पर युवा समता ने किया बूट पॉलिस
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर

सिवान :शहर के जेपी चौक पर युवा समता (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में बूट पॉलिस किया। इसमें 2723 रुपये की राशि अर्जित की गई। इस राशि से ‘शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार कार्यक्रम के तहत जिले के सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में गरीब व असहाय बच्चों के बीच पुस्तक का वितरण किया गया। कार्यक्रम की सफलता के बाद 28, 29 और 30 मार्च को शहर में सब्जी स्टॉल लगाया जायेगा। इससे संग्रह की गई राशि को कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह तिरहूत प्रमंडल प्रभारी रामदुलार वर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय साह, प्रदेश महासचिव डॉ. प्रकाशचन्द्र, नंदलाल कुशवाहा, उमेश गुप्ता, संजय कुशवाहा, प्रदेश महासचिव सह पूर्व प्रमुख इम्तेयाज अहमद, जिला प्रधान महासचिव उदय कुमार, जिला संगठन सचिव सुमंत सिंह, जिला सचिव मो. इसराफील, जिला उपाध्यक्ष अली अख्तर, मीडिया प्रभारी सुजीत शर्मा, राज्य परिषद सदस्य श्रीराम कुशवाहा, जिला महासचिव प्रभुनाथ उपाध्याय थे।




Recent Comments