बिसलपुर प्रोजेक्ट पंपिंग मरम्मत के चलते 15 लाख लोग होगें प्रभावित
आजाद नेब
जयपुर 16 मार्च। बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के अन्तर्गत बालावाला पंपिंग स्टेशनों पर पाइप लाइन के इंटरकनेक्शन एवं अन्य आवश्यक मरम्मत काम पूरे करने के चलते जलदाय विभाग ने गुरुवार को सुबह से लेकर रात तक बारह घंटे तक शट डाउन लिया है।
इसके चलते आधे जयपुर शहर को आज शाम मिलने वाली सरकारी जलापूर्ति ठप रहेगी। वहीं देर रात तक पंप हाउसों में स्टोरेज शुरू होने के कारण शुक्रवार सुबह की स्टीन जलापूर्ति भी प्रभावित होने का अंदेशा है। बता दें कि रोजाना 5050 लाख ली. पानी की सप्लाई होती है, यह रुकने से किल्लत मच सकती है।




Recent Comments