नगरा(सारण)। एनआईओएस के तहत नगरा पीएचसी में ग्रामीण चिकित्सको का प्रशिक्षण कार्य शनिवार से शुरू की गई है,जो कि प्रत्येक सप्ताह के शनिवार व रविवार को ही प्रशिक्षण का कार्य चलेगा.जिसमे विभिन्न क्षेत्रों के पचास ग्रामीण चिकित्सको ने प्रशिक्षण लेने के लिए एनआईओएस के तहत आवेदन फार्म भरा था,जो कि अब ग्रामीण चिकित्सक पहुँचकर नगरा पीएचसी परिसर में प्रशिक्षण ले रहे है,इस सबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि सभी नामांकित ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण संबंधित पीएचसी के चिकित्सक ही दे रहे है.वही प्रशिक्षण दे रहे चिकित्सक डॉक्टर चन्द्र मोहन ने बताया कि सभी नामंकित ग्रामीण चिकित्सक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है,