सारण :भारतीय नववर्ष पर बाजे-गाजे के साथ निकली भव्य बाईक जुलूस
#सुरभि तिवारी /तरैया

तरैया:18 मार्च 2018
चैत शुल्क प्रतिपदा एवं भारतीय नववर्ष को लेकर रविवार के दिन तरैया में भव्य जुलूस निकला।रामबाग हनुमान मंदिर एवं ठाकुड़बड़ी शिव मंदिर तरैया के परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारन के साथ पूजा अर्चना कर बाजे-गाजे के साथ भव्य बाईक जुलूस निकाला।जो पोखरेरा,लौवा,उसरी बाजार,शीतलपुर,माधोपुर छोटा, फरीदनपुर,रसीदपुर,पचरौर,भटगाई,मौलनापुर,नारायणपुर,सरेया रत्नाकर,गवन्द्री होते हुए एसएच 73 होकर पुनः तरैया वापस आ गयी।जुलूस में लगभग दो हजार से अधिक बाइक के साथ युवको ने भाग लिया।जिसमे मुख्य भूमिका में ठाकुर संजय सिंह,शिलानाथ सिंह, देवकुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह मनीष,संजय सिंह,पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि गणेश सिंह, मंटू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, भीम सिंह,अखिलेश सिंह, अमरनाथ सिंह आदि मौजूद थे।
*जुलूस को लेकर प्रसाशन भी रहा चौकन्ना,एसएसबी जवानों के साथ पुलिस करती रही गस्त*
भारतीय नववर्ष पर हजारो की संख्या में बाइक जुलूस निकला जो प्रखण्ड के दर्जनो गाँवो का भ्रमण किया।जिसको लेकर प्रसाशन भी तैयार थी।और काफी चौकसी बरतते नजर आयी।थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह एसएसबी के जवानों और अपने पुलिस पदाधिकारियों के साथ जुलूस के साथ गस्त करते रहे।मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाद बीडीओ राकेश कुमार सिंह,सीओ वीरेन्द्र मोहन,बीईओ अशोक कुमार भी जुलूस के साथ भ्रमण करते रहे।इसप्रकार शांतिपूर्ण जुलुस यात्रा सम्पन्न हो गया।




Recent Comments