आई0पी0एल0 क्रिकेट मैच पर सट्टा खेल रहे छह जने गिरफ्तार
राकेश फौजदार
भरतपुर 8 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर की जुरहरा पुलिस ने शुक्रबार देररात गांव सहसन में आई0पी0एल0 क्रिकेट मैच पर रूपयों से हार जीत का दाव लगाकर सट्टे का खेल रहे छह जनो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नाई ने शनिबार को बताया कि शुक्रबार देर रात इस सम्बंध में सूचना मिलने पर थानाधिकारी योगेन्द्र कुमार ने 34 हजार रूपये नगद सट्टा राशि, एलसीडी, मोबाईल, लैपटाॅप,रजिस्टर भी जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम चन्द्रशेखर, पीतम, श्रवन, चन्दजीत रमजान,अल्ताफ मेव निवासी सहसन थाना जुरहरा बताये गये है। बताया गया कि पुलिस पार्टी को देख ये लोग भागे भी।




Recent Comments