उ. कोरियाः अमरीकी युद्धपोत को एक ही झटके में समुद्र में डुबा देंगे
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
उत्तर कोरिया ने कहा है कि वह एक ही झटके में अमरीका के परमाणु शक्ति वाले विमान वाहक युद्धपोत को समुद्र में डुबा देगा।
ग़ौरतलब है कि पिछले दिनों दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद, अमरीका ने अपना विमान वाहक युद्धपोत यूएसएस कार्ल विन्सन कोरियाई प्रायद्वीप में तैनात कर दिया था, ताकि उत्तर कोरिया पर मिसाईल परीक्षण को रोकने के लिए दबाव बना सके।
पेंटागन के मुताबिक़, अमरीका का परमाणु शक्ति वाला विमान वाहक युद्धपोत अप्रैल के अंत तक कोरियाई प्रायद्वीप पहुंच जाएगा। उत्तर कोरिया पेंटागन के इस क़दम को उकसावे वाली कार्यवाही के रूप में देख रहा है




Recent Comments