ढ़ाई माह के बच्चे की सर्प डंस से मौत
मांझी(सारण) । मांझी थाना क्षेत्र के मियां पट्टी निवासी सुशील महतो के ढाई माह के पुत्र को विषैले सांप डंस लिया जिससे बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिजन बेहाल थे। सुशील का वह एक ही पुत्र था। अन्य दो पुत्रियां हैं। सरपंच सरल मांझी तथा बीडीसी पति दिलीप चौधरी आदि ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।