छठ व्रतियों के बीच पंचायत प्रतिनिधियों ने बांटी पूजन सामग्री
मांझी (सारण) : प्रखंड के डुमरी तथा मांझी पश्चिमी पंचायत के मुखियों ने चार सौ छठ व्रतियों के बीच सामग्री का वितरण किया।

डुमरी पंचायत के मुखिया संजीत कुमार साह ने अलग अलग कैम्प लगाकर पंचायत की तीन सौ छठ व्रतियों के बीच साड़ी फल व पांच पांच सौ रुपये नकद वितरित किया। मौके पर कविता देवी अरविंद सिंह जीवन कुमार शम्भू यादव तथा बड़क सिंह आदि मौजूद थे। उधर मांझी पश्चिमी पंचायत के मुखिया राजेन्द्र राम ने मुखिया प्रतिनिधि राहुल गुप्ता के आवासीय परिसर में 101 छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया। मौके पर समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान सुभाष यादव उमेश सिंह नागेन्द्र यादव पीयूष ओझा आदि मौजूद थे।