
पूर्वी चम्पारण : रामगढवा मुखिया संघ ने किया चक्का जाम
देवेन्द्र कुमार कुशवाह ज़िला प्रमुख “दैनिक खोज खबर” मोतिहारी (पू.च.) बिहार:-रामगढ़वा प्रखंड के मुरला पंचायत के सेमरा लाईन होटल एन.एच28 ए पर रामगढ़वा प्रखंड मुखिया संघ के द्बारा अपने अधिकारो के लिए गुरूवार 6-7-2017 को सुबह 9बजे से 12:30 बजे तक चक्का जाम किया गया।
मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सह् मंगलपुर पटनी पंचायत के मुखिया मनजीत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के द्बारा हम मुखिया लोगों के साथ नाइंसाफी की जा रही हैं।बिहार सरकार,केन्द्र सरकार के पैसे से अपना चेहरा चमकाना चाह रही है।
साथ ही उन्होने ने कहा कि नीतीश कुमार सरकार ने मुखिया के अधिकारों को छीनकर वार्ड सदस्य को देना चाह रही है जो कही से उचित नही है।मुखिया संघ के द्बारा नारे भी लगाऐ गए गाँधी के ग्राम स्वराज का अधिकार वापस करो,वापस करो, बिहार सरकार की तानाशाही नही चलेगी नही चलेगी।पंचायत सरकार का अधिकार वापस करो,वापस करो, नीतीश कुमार गद्दी छोड़ो गद्दी छोड़ो।
मुखिया उपाध्यक्ष-मंजित सिंह ने बताया कि एस.पी.व डी.एम को एक आवेदन देकर रोड चक्का जाम किया गया।चक्का जाम करते प्रखंड के पंचायत मुखिया अध्यक्ष-जैल सिंह, उपाध्यक्ष मुखिया मंजित सिंह उर्फ मुन्ना सिंह,शिवनगर पं०मुखिया शिवचनद्र यादव, बैरिया पं० मुखिया-बीगनी देवी, सिगासंनी पं० मुखिया मीना देवी, अहिरौलिया पं० मुखिया भिखारी दास, मुरला पं०मुखिया-यासमीन खातुन, रामगढ़वा पं० मुखिया-चन्द्रिका प्रसाद व साथ में सैकड़ो लोग मौजूद थे।
मुखिया उपाध्यक्ष-मंजित सिंह ने चक्का जाम हटाने के कारण बना आवेदन में समय के अनुसार,समय से पहले पब्लिक को तबाही देखते हुए, जाम को हटाया गया,जिला मुखिया मनोज सिंह के आदेशानुसार फिर चक्का जाम किया जाएगा।




Recent Comments