संजय विजित्वर (हाजीपुर)- कोरोनावायरस को लेकर बिहार सरकार द्वारा निर्देशित लाॅकडाउन का असर आज हाजीपुर में दिखा।शहर के व्यस्ततम चौराहे में से एक स्टेशन चौक पर अभी लगभग 8.15बजे रात्रि का है ,सड़क के दोनों ओर की व्यापारिक प्रतिष्ठानें बंद दिखाई पड़ीं ।सड़क पर दो ,तीन लोग तथा दो, तीन बाइक सवार लोग दिखाई पड़े। शायद किसी अतिआवश्यक कार्य से निकले हों ।जो तस्वीर है स्टेशन रोड का वह खुद ही स्थिति बयां कर रही है।