
मशरक।
मशरक पीएचसी में रविवार की शाम एक दस वर्षीय लड़कें को बिजली का झटका लगने से अचेतावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान तख्त टोला गांव निवासी मुन्ना शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र सुरज कुमार के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि मोबाइल चार्ज के लिए प्लग लगाने गया था कि वही प्लग से बिजली का झटका लग गया जिसे अचेत हो गया जिसे अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजीव कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार किया।




Recent Comments