नवादा : मतदाताओं को गाँव गाँव जाकर जागरूक कर रहें हैं नवादा जिला आइकॉन राहुल वर्मा

“अपने मत का प्रयोग जरुर करें”

रिपोर्ट – सन्नी भगत/नवादा : मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नवादा जिला आइकॉन राहुल वर्मा लगातार प्रयासरत है वो पिछले आठ दिनों से नवादा जिले के गावों में जा जा कर लोगों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदान के प्रति जागरूक कर गाँव गाँव आम जनो को बता रहें है की आपका मत आपका अधिकार है, इसका सदुपयोग करें । जिले के कादिरगंज ,अकबरपुर, रोह रूपो, कौआकोल में ग्रामीणों के बीच फिल्म का प्रदर्शन कर आप अपना अपना मतदान ज़रूर करने के लिए अपील की है।गाँव गाँव जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहें हैं नवादा जिला आइकॉन राहुल वर्मा ने ग्रमिणो के बीच मतदान की बहुमुलता पर चर्चा की. इस दौरान लोगो को मतदान की महत्ता के बारे मे बताया गया साथ ही चुनाव आयोग के द्वारा दिए गए सुविधाओ से रूबरू कराया गया.वहीं इस कड़ी में ग्रमिणो ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया ओर “अपने मत का प्रयोग जरुर करें” की बातें सभी ग्रमिणो ने रखी ।

आमजन को मतदान के प्रति वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक कर रहें नवादा जिला आइकॉन राहुल वर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की मैं सबको नहीं कहता लेकिन आज भी इस देश में जाति, धर्म, सम्प्रदाय आदि के नाम पर मत दिया जाता है । ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम अपने देश को कुछ ऐसे हाथों में सौंप देते हैं जो इसे बेच कर खा भी जाएँ और डकार भी ना लें । लुभावने वादों और निजी हित के कारण मत देकर आप ज़रा सी ख़ुशी तो पा सकते हैं पर आप देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं । फिर रोते रहिये सड़क, पानी, बिजली की समस्या लेकर, इस बार प्रण लें कि सोच समझकर देश हित में ही मतदान करना है ! देखिएगा आपकी इस पहल का शुभ परिणाम आपको जल्द ही मिलता दिखाई देगा । याद रहे, हम बदलेंगे तो देश बदलेगा। आपका मत आपका अधिकार है, इसका सदुपयोग करें और देश निर्माण में सहयोग करें ।

इसी कड़ी मे रोह के महकर गाँव ग्रमिणो के बीच मे फिल्म दिखाकर लोगो को मतदान करने के लाभ को समझाया गया ओर वोट देने की अपील की है। वहीं मौके पर राजेश वर्मा,राजेश सिंह,टिन्कु,विकास वर्मा, गाँव के मुखिया यमुना मिस्त्री,चुन्नी यादव,श्याम सुंदर पंडित मौजूद रहे।