सारण :शीतलहर को देखते प्रखंड कार्यालय का आरटीपीएस काउंटर अगले आदेश के लिए बंद
बनियापुर(सारण) 
प्रखंड में भीषण शीतलहर को देखते प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अगले आदेश तक के लिए आरटीपीएस काउंटर बंद कर दिया है।
                 ज्ञात हो की इस भीषण शीतलहर में सुदूर गावो से राशन किरासन कार्ड बनवाने के लिए हार कंपाने वाली सर्दी में सुबह आठ बजे से महिलाएं प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर  कतार में लग जाती है जिसमे आधा बिन खाए पिए चली आती है जिनमे कई बेहोस होकर गिर जाती है।हो हंगामा में आधा महिलाओ का ही आवेदन जमा हो पाता है।आज जब कन्हौली मनोहर पंचायत का आवेदन जमा हो रहा था जहाँ महिलाओ की संख्या इतनी अधिक थी जहाँ अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया था ।जिस स्थिति को देख बिडिओ ने आरटीपीएस काउंटर अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है।