बाइक की आमने-सामने की हुई टक्कर में तीन घायल, गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर

मांझी। सारण
रविवार की सुबह मांझी छपरा मुख्य मार्ग पर मझनपुरा मिडिल स्कूल के समीप दो बाइक की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय युवकों की सहायता से समाजसेवी पुरुषोत्तम सिंह ने मांझी पीएचसी पहुंचाया। तीनों घायलों को चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया गया। घायलों में आरा निवासी व मझनपुरा पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मी कन्हैया पाण्डेय तथा रिविलगंज थाना क्षेत्र के पहिया गांव निवासी हिटलर कुमार व मिथिलेश महतो शामिल हैं।