बांरा:कांग्रेस आईटी सेल की बैठक रविवार को
फ़िरोज़ खान
Edited by azad nab
बारां 14 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार एवं प्रदेश संयोजक  दानिश अबरार के आदेशानुसार 16 जुलाई रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, श्रीजी चैक बारां पर बैठक का आयोजन रखा गया है।
कांग्रेस आई.टी.सेल के संयोजक मोहम्मद सादिक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष  सचिन पायलट के आदेश एवं प्रदेश संयोजक आईटी सेल  दानिश अबरार के निर्देशानुसार 16 जुलाई रविवार को दोपहर एक बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय श्रीजी चैक, बारां पर बैठक का आयोजन रखा गया है जिसमें राजस्थान आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक व कोटा संभाग प्रभारी  आभास भटनागर उपस्थित रहेंगे।
मोहम्मद सादिक ने बताया कि इस बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया एवं जिलाध्यक्ष  पानाचंद मेघवाल भी संबोधित करेंगे। बैठक में जिले के सभी कांग्रेस आईटी सेल के कार्यकर्ता, ब्लाॅक अध्यक्ष एवं अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला समन्वयक, जिला कार्यकारणी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन सादर आमन्त्रित है।