प्रभारी मंत्री से मिलकर किया फसल क्षति का मुआवजा

छपरा। जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष छोटी कुमारी के प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार साह ने सर्किट हाउस में सारण जिले के प्रभारी मंत्री व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह से मुलाकात कर फसल क्षति मुआवजा की माँग का एक ज्ञापन सौंपा।धर्मेन्द्र कुमार साह ने कहा की वर्षात के अधिक पानी एवं गंगा के पानी प्रवेश कर ठहराव होने के कारण किसानों का फसल बर्बाद हो गया है जिसका फसल क्षति मुआवजा ग्राम पंचायत राज पचरुखी के बड़की सिरिसियाँ, छोटकी सिरिसियाँ मौजा-279 भीमा बाँध मौजा 282 फिरोजपुर मौजा 387,चकसाले मौजा 391,जगरनाथपुर मौजा 287 पचरुखी मौजा 388 नरायणपुर मौजा 386 ग्राम पंचायत राज शोभेपुर के आरना मौजा 277,गणेश पट्टी मौजा 272,बरियारपुर मौजा 276 बसतपुर मौजा 290,बसौती मौजा 273,मोलानापुर मौजा 271,लोकनाथपुर मौजा 278,शोभेपुर मौजा 289,ग्राम पंचायत राज भेल्दी में गोपालपुर मौजा 275,यादवपुर मौजा 280,लंगरपुरा मौजा 281,भेल्दी मौजा 248,ग्राम पंचायत राज पचलख में नरायणपुर मौजा 246,पचलख मौजा 247,समस्तपुरा मौजा 249,बनकेरवां भाव मौजा 389,ग्राम पंचायत राज चाँदपुरा में चाँदपुरा मौजा 394,कुँआरीवीर मौजा 392,बसगण्डा मौजा 393, कुँआरी आजम मौजा 390, गंगोई मौजा 384 साथ में कुछ ग्राम पंचायत राज सगुनी मौजा में भी फसल क्षति मुआवजा की मांग किया।साथ में ही पिछले वर्ष 2020 परसा प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज चाँदपुरा एवं ग्राम पंचायत राज भेल्दी के कुछ किसानों को बाढ़ राहत मुआवजा अभी तक नहीं मिलने का भी शिकायत मंत्री से किया।एवं मुआवजा की राशि शीघ्र किसानों को देने का आग्रह किया।साथ में जदयू के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौड़,पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष छठी लाल प्रसाद, भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन सिंह,किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता अशोक कुमार,अंकुर श्रीवास्तव,पूर्व पंचायत समिति सदस्य साहेब राय, राजेश साह इत्यादि मौजूद थे।

-/-