हजरत मखदुम साहब का तीन दिवसीय उर्स पर विविध कार्यक्रम आयोजित

परवेज अख्तर सिवान

हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के हसनपुरा स्थित हजरत सैयद मखदुम साहब
के मजार पर लगने वाले तीन दिवसीय उर्स प्रोग्राम में शनिवार की रात

जलसा का आयोजन किया गया। इसमें उलेमा व करीम ने जलसे में शिरकत कर

नात व कलाम पेश किया। नसबुलैन सिवानी, मंसूर आलम छपरहवी, अनवर हुसैन सिवानी,

मौलाना सुहैल साहब सहित अन्य उलेमाओं ने अपनी-अपनी तकरीरों को पेश किया।

इस मजार के खादिम हाजी शफी खान ने बताया कि हर साल की तरह इस बार

भी मजलिस, जलसा एवं कव्वाली का प्रोग्राम किया जा रहा है। रविवार की शाम चादरपोशी की गई।

वहीं इसके पहले शुक्रवार को मजलिस का प्रोग्राम किया गया था। पूरे मजार को चकाचौंध

रोशनी से सजाया गया था। बगल में मेला भी लगा है। सड़क के दोनों तरफ दुकानें सजाई गई थी।

इस उर्स में यूपी के बलिया, सिवान, गोपालगंज, छपरा, मुजफ्फरपुर सहित दर्जनों शहर

से अकीदतमंदों ने शिरकत किया। इस दौरान सिवान के हबीब परवेज

तथा मुजफ्फरपुर के मौलाना मंसूर कव्वाल ने अपनी कार्यक्रम से

चार चांद लगा दिया।