सड़क अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Parvez akhtar siwaan
नौतन (सिवान): प्रखंड के रामपुर गांव में जाने वाली मुख्य
मार्ग में पीसीसी निर्माण कार्य में बाधा डालने तथा सड़क अतिक्रमण कर लेने
से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि
प्रखंड के रामपुर गांव में जाने वाली मुख्य मार्ग में
मुरारपट्टी पंचायत के सुरेंद्र सिंह द्वारा सड़क पर
पोल और ईंट रखकर अतिक्रमण कर सड़क निर्माण कार्य बाधित
कर दिया गया है। इस पर स्थानीय मुखिया कृष्णा प्रसाद द्वारा उन्हें समझाया गया
कि सड़क पर मोड़ है, सड़क चौड़ा बनेगा, इसलिए इसे बनने दिया जाए,
लेकिन अतिक्रमणकारी सुरेंद्र सिंह ने किसी भी कीमत पर सड़क का पीसीसी
नहीं होने देने की बात कही।
मुरारपट्टी के पयहारी सिंह ने लोगों की समझा कर
विरोध प्रदर्शन को समाप्त कराया। मुखिया मुखिया कृष्णा प्रसाद ने कहा कि
सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
सीओ रवींद्र मिश्र ने बताया कि सड़क अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर
कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
—




Recent Comments