
*स्व0 रामा प्रसाद सिंह टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में 26 रनों से भटौरा की टीम विजयी*
तरैया/सारण ।05.02.2019
प्रखण्ड के गवन्द्री नेपाल सिंह हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय रामा प्रसाद सिंह टी -ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच भटौरा स्मार्ट किर्केट क्लब और एस सी सी किर्केट टीम गवन्द्री के बीच मंगलवार को खेला गया।टॉस जीतकर भटौरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 187 रन बनाया।जवाबी पारी खेलते हए -गवन्द्री की टीम 161 रनों पर ऑल आउट हो गयी। इस प्रकार भटौरा टीम को विजयी घोषित किया गया।विजेता टीम को टूर्नामेंट के आयोजक सह सरेया रतनाकर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सिंह ने शिल्डकॉप के साथ दस हजार एक रुपये देकर पुरस्कृत किया।
उप विजेता टीम को शिल्डकॉप के साथ पांच हजार एक रुपये देकर समानित किया।जबकि मैन ऑफ सीरीज सूरज कुमार को एक साइकिल देकर उत्साह बढ़ाया।वही मैन ऑफ मैच आलोक कुमार को बल्ला एवम एक हजार रुपये से समानित किया गया।टूर्नामेंट के कमेंटेटर पंकज सिंह एवम मो. सातार को पूर्व पैक्स अध्यक्ष विकास सिंह एवम अभय सिंह ने मेडल पहनाकर समानित किया।उक्त मौके पर पूर्व प्रमुख मनोज सिंह ,मुखिया मुकेश कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा, धनबीर कुमार बिकु,मुन्ना सिंह, अभय कुमार सिंह, बीडीसी प्रतिनिधी भोला खान उपस्थित




Recent Comments