गोपालगंज। सीएए और एनआरसी के विरोध में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीपीआई के कन्हैया कुमार का जमकर विरोध हुआ। गोपालगंज में कन्हैया जैसे ही निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर पहुंचे। वैसे ही भाजयुमो और भाजपा के नेता अपने हाथो में भाजपा के बैनर लेकर सडकों पर उतर आए और कन्हैया कुमार ‘गो बैक’ के नारे लगाये। भाजपा कार्यकर्ता काफी उग्र थे और उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पुलिस जवानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पोस्ट ऑफिस से खदेड़ दिया। जबकि विरोध के बावजूद कन्हैया कुमार ने शहर के मिंज स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। मिंज स्टेडियम में लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। दरअसल कन्हैया कुमार ‘जागो जगाओ, देश बचाओ यात्रा’ के तहत गोपालगंज में आये हुए थे। गोपालगंज में उनके आने से पूर्व ही विरोध के स्वर दिखने लगे थे। उनके पोस्टर पर पहले कालिख पोती गयी फिर कन्हैया जैसे ही पोस्टऑफिस चौक पर पहुचे वैसे हुई सैकड़ों की संख्या भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और कन्हैया कुमार के काफिले को रोक दिया। बीजेपी कार्यकर्ता और भाजयूमो नेता गो बैक कन्हैया कुमार के नारे लगा रहे थे। हालाकि किसी भी तरह कम हंगामे से निबटने के लिए पुलिस के द्वारा भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। नगर थाना पुलिस के जवानों ने हंगामा और विरोध कर रहे भाजपा नेताओं को मौके से खदेड़ दिया और कन्हैया कुमार को सकुशल मिंज स्टेडियम में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भेज दिया।