स्व.आचार्य केशव नंद गिरी की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोले सीग्रीवाल-उनके सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रधांजलि होगी
मांझी(सारण) : आचार्य केशव नंद गिरी को इस जीवन मे नहीं भूल पाऊँगा तथा उनके सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा प्रत्यनशील रहूंगा. केशवानंद गिरी के हत्यारे को उपर वाले कभी माफ नही कर सकते है. यह बातें सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने रघुनाथ गिरी के मठिया स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित दूसरी पुण्यतिथि समारोह को कही. उन्होंने कहा कि अपराधियों को सामाजिक तथा कानूनी सजा मिलना तय है. उनके आदर्शों का पालन करना ही उनकी सच्ची श्रधांजलि है. इस अवसर पर ग्रामीणों ने सांसद मद से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से आचार्य केशवानंद गिरी के नाम पर बन रहे पुस्तकायल के भवन के निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप नही करने की शिकायत की. शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों से बात कर संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मालूम हो कि गत वर्ष 25 जनवरी की रात अपराध कर्मियों ने स्वर्गीय गिरी को घर से बुलाकर गोलियों से भून दिया था।समारोह को डॉ सुबास पांडेय, रामायण दास,रामा शंकर मिश्र शांडिल्य,उमेश गोस्वामी , उमेश गिर,अमर नाथ तिवारी,प्रो रधुनाथ ओझा, आदि ने सम्बोधित किया.अध्यक्षता सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद संचालन बब्लू शर्मा की.