आकाशवाणी पर “मन की बात” सुन बोले रूडी- पीएम नरेंद्र मोदी का देश के आम नागरिक से जुड़ने और लोगों की तरफ से उठाए गए सकारात्मक कदमों पर भी चर्चा करना मुख्य उदेश्य हैं

अमनौर(सारण): रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आकाशवाणी से सीधा प्रसारण मन की बात स्थानीय सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी के पैतृक आवास अमनौर में आयोजित कार्यक्रम को सांसद की मौजूदगी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुना. आयोजित इस दौरान सांसद श्री रुडी ने कहा कि मन की बात के जरिए देश के सबसे लोकप्रिय पीएम नरेंद्र मोदी देश के आम नागरिक से जुड़ने का प्रयास करते हैं और देश के लोगों की तरफ से उठाए गए सकारात्मक कदमों पर भी चर्चा करते हैं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के लोगों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को जनता के बीच पहुंचाना भी है. पीएम मोदी, पत्रों, ईमेल, फोन रिकॉर्डिंग से लोगों के सुझावों पर भी चर्चा करते हैं. जो लोगों में देश व समाज के सहयोग की भावना जागृत होती है. उन्होंने आगे कहा कि देश के मतदाताओं का आपार स्नेह व समर्थन मिल रहा है. 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. वहीं सांसद श्री रुडी ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उसका निष्पादन किया. उक्त मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, बलिराम तिवारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.