95 किसानों के खेतों के लिए गए सैंपल

#परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा : प्रखंड के पियाऊर पंचायत के झौवां में 95 किसानों के खेतों की मिट्टी का सेंपल लिया गया। कृषि समन्वयक अजीत कुमार ने बताया कि झौंवा गांव का चयन किया गया है। इसके बाद बारी-बारी सभी राजस्व ग्राम में मिट्टी जांच की जायेगी। सेंपल को जिला कृषि प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। वहां सभी मिट्टी की उर्वरा शक्ति की जांच की जाएगी। जिस मिट्टी में पोषक तत्व की कमी होगी उस खेतों की उर्वरा शक्ति को बढाने के लिये विशेष बल दिया जायेगा। ताकि किसनों की खेतों में अधिक पैदावार हो सके। मौके पर कृषि समन्यवकों में सोनू कुमार, वेद प्रकाश, राज किशोर ठाकुर के अलावे श्रीनिवास साह, अजीत बिहारी दीक्षित, कृष्णा साह, सुरेंद्र यादव, रीता देवी आदि उपस्थित थे।
……………………………………………