स्कूटनी के बाद सरपंच के सात और वार्ड सदस्य के चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में
तरैया (सारण):
पंचायत उपनिर्वाचन के नामांकन के बाद गुरुवार को प्रखण्ड कार्यालय में नामंकन का समीक्षा हुआ।जिसमे माधोपुर पंचायत से सरपंच पद से हुए नामंकन रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय, जामदार राय, ओमप्रकाश सिंह,मजलूम हसन,मो. उमर, अवधेश सिंह और वीरेंद्र राय का नामंकन वैध पाया गया। वही
चंचलिया पंचायत के वार्ड 11 से वार्ड सदस्य के रूप में इन्दु देवी एवं कवलसिया देवी तथा डेवढ़ी पंचायत के वार्ड 11 से वार्ड सदस्य के रूप मे चिन्ता देवी और देवकली देवी ने नामांकन वैध पाया गया।अब माधोपुर पंचायत से सरपंच के लिए सात उम्मीदवार तथा चंचलिया वार्ड 11 में वार्ड सदस्य में दो उम्मीदवार तथा डेवढ़ी वार्ड 11 में भी दो वार्ड सदस्य के उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
*पचरौर और नारायणपुर में पांच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित*
पचरौर पंचायत के वार्ड 12 में पंच सदस्य के रूप में राकेश कुमार चौहान तथा नारायणपुर पंचायत के वार्ड 09 में मालती देवी का नामंकन वैध पाया गया।पचरौर पंचायत के वार्ड 12 एवं नारायणपुर पंचायत के वार्ड 09 में पंच सदस्य का एक ही प्रत्यासी नामांकन कराया था।इसलिए ये दोनों निर्विरोध निर्वाचित होंगे।निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इसकी घोषणा मतदान के पूर्व कर दी जाएगी।
*23 जून को होगा नाम वापसी और मतदान 08 जुलाई*
निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि नामवापसी 23 जून,मतदान 08 जुलाई तथा मतगणना 10 जुलाई 2018 को होगा।एआरओ के रूप में प्रतिनियुक्त प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी भृगुनाथ सिंह तथा प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने नामंकन प्रपत्र का समीक्षा किया।




Recent Comments