स्कार्पियो व डीसीएम ट्रक से अंग्रेजी शराब के बड़ी खेप बरामद
राज श्रीवास्तव

गोपालगंज:—– बिहार मे शराब बन्दी के बाद शराब तस्कर आये दिन शराब के तस्करी करने के लिय नया नया हथकंडे अपना रहे है . सरकार के लाख रोकथाम करने के बाद भी तस्कर अपनी करतूतों से बाज नही आ रहे है . ऐसी ही एक घटना गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र पर एनएच 28 जलालपुर चेक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान हुई . कुचायकोट पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी से हरियाणा निर्मित 1236 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर आशु कुमार और प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है . दोनो तस्कर सोनीपत हरियाणा के निवासी है . पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार कर पूछ-ताछ कर रही है।इधर उत्पाद विभाग ने भी डीसीएम ट्रक में कबाड़ के बीच करीब बिहार लायी जा रही 80 कार्टन विदेशी शराब को पकड़ा है . एक ही दिन में दो बड़ी शराब की खेप पकड़ा गया है. मामले के बारे में बताते हुए उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अंग्रेजी शराब की दो बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है .जिसके बाद हरकत में आये पुलिस व उत्पाद विभाग ने सघन तलाशी कर इन दोनों खेपो को बरामद किया .





Recent Comments