“एंजल द हेल्पिंग हैण्ड्स” ने किशोरावस्था मे होने वाले हार्मोनल असंतुलन पर विद्यालय में चलाया जागरुकता अभियान

#माहवारी शर्म का विषय नही, पुरुषों को भी खुलकर करनी होगी बात-डॉ किरण ओझा

छपरा : सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई “एंजल द हेल्पिंग हैण्ड्स” व महिला मित्र समुह के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण के उदेश्यों के साथ “स्वस्थ बिटिया – सशक्त बिटिया ” अभियान के तहत किशोरावस्था मे होने वाले हार्मोनल असंतुलन पर डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सिधवलिया,छपरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ किरण ओझा , रिंकी मिश्रा,प्राचार्य आलोक कुमार द्वारा संयुक्त रूप किया गया ।दीप प्रज्वलन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया । कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य आलोक कुमार द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया ।डॉ किरण ओझा द्वारा कार्यक्रम में किशोरियों को हार्मोनल असंतुलन व कई विषयों पर विस्तॄत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में किशोरियों को संबोधित करते हुए डॉ ओझा ने कहा कि माहवारी के दिनों में स्वच्छता अपनाकर ही कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है साथ ही कहा कि माहवारी शर्म का विषय नही है पुरुषो को खुलकर इस विषय पर बात करनी चाहिए।

महिला मित्र समूह की रिंकी मिश्रा ने कहा कि माहवारी के दिनों के तकलीफों को दूर करने में ऐसे कार्यक्रम सहायक होते है।कार्यक्रम के उद्देश्यों को बताते हुए सोशल सर्विस एक्सप्रेस के भवर किशोर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदो के बीच जागरूकता के साथ-साथ पैड का भी मुफ्त वितरण एंजल पैड बैंक द्वारा किया जाता है,संस्था गाँव-गाँव तक इस अभियान को पहुँचाएगी। संस्था के प्रयास को सरल तरीके से महिलाओं तक पहुँचाना जरूरी है।
विदित हो कि संस्था द्वारा कुछ ही महीनों पहले सारण के पहले सेनेटरी पैड बैंक एंजेल पैड बैंक की शुरुआत की गई थी,संस्था ने कई जरूरतमंद किशोरियों को मुफ्त में पैड का वितरण भी किया था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष परमात्मा मिश्रा,आरजे नेहा,खुशबू,प्रीति,चित्रा,रेणु, स्नेहा,रश्मि, पुष्पलता,ममता,सुनीता,त्रीणि,आशिमा,अनिता सिह,सबी, आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।संचालन सविथा कुमारी ने किया।