सारण :रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी ने समारोह आयोजित कर किया पुरस्कार वितरण

छ्परा
रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी ने पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल, रोटरी सारण के अध्यक्ष डॉ मदन प्रसाद,रोटरी सारण के सचिव सुरेंद्र गुप्ता तथा रोटरी सारण के अगामी अध्यक्ष राजेश जायसवाल की उपस्थिति में अध्यक्ष अनिकेत एवं सचिव टुन्ना सिंह ने *सर्वश्रेष्ठ रोट्रेक्टर आॅफ द माह* का अवार्ड वितरीत करवाया।पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल ने पुरस्कार वितरण के दौरान कहा-रोट्रेक्ट सारण सिटी द्वारा अच्छी पहल की गई है इससे सदस्यों का मनोबल बढ़ेगा,सदस्यों में काम करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी जिससे सदस्यों को निखरने का अवसर प्राप्त होगा। जिसमें सितम्बर माह के लिए रोट्रेक्टर महताब आलम, अक्तूबर माह के लिए रोट्रेक्टर विनीत सिंह,नवम्बर माह के लिए अभिषेक कुमार तथा दिसम्बर माह के लिए क्लब के उपाध्यक्ष रोट्रेक्टर सुधांशु कुमार कश्यप को सर्वश्रेष्ठ रोट्रेक्टर आॅफ द माह का अवार्ड दिया गया।




Recent Comments